भाजपा नेताओं के लिए बरस रहे नये नोट : मीसा
Updated at : 12 Dec 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्यसभा सदस्य और राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने कहा है कि देश में नये नोट बरस रहे हैं, पर बैंक और एटीएम से जनता के लिए नहीं, बल्कि किसी गुप्त व्यवस्था से चोर, भ्रष्ट और भाजपा नेताओं के लिए यह बरस रहा है. रविवार को फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
पटना : राज्यसभा सदस्य और राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने कहा है कि देश में नये नोट बरस रहे हैं, पर बैंक और एटीएम से जनता के लिए नहीं, बल्कि किसी गुप्त व्यवस्था से चोर, भ्रष्ट और भाजपा नेताओं के लिए यह बरस रहा है. रविवार को फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली समेत अन्य जगहों से करोड़ो नये नोट पकड़े जाने की खबरें आ रही है.
मीसा ने कहा है कि जो ईमानदार हैं वो लाइन में हैं. खर्च में कटौती कर रहे हैं, पेट काटकर अौर मन को मार कर घर चला रहे हैं. वहीं बेईमान मौज मना रहे हैं. नोटबंदी के बहाने मोदी सरकार ने उनके और भाजपा के वारे न्यारे जो कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




