इंटर टॉपर घोटाला : मुख्य अभियुक्त उषा सिन्हा को मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2016 2:28 PM
पटना : बिहार में इंटर टॉपर घोटाले की मुख्य अभियुक्त एवं जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को नियमित जमानत मिल गयी है. तीन दिन पहले ही उषा सिन्हा बेऊर जेल से छूट गयी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व विधायक के जमानत की भनक किसी को कानों कान तक नहीं लग सकी. […]
पटना : बिहार में इंटर टॉपर घोटाले की मुख्य अभियुक्त एवं जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को नियमित जमानत मिल गयी है. तीन दिन पहले ही उषा सिन्हा बेऊर जेल से छूट गयी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व विधायक के जमानत की भनक किसी को कानों कान तक नहीं लग सकी.
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस बात की पुष्टि बेऊर जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने की है. मालूम हो किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इंटर टॉपर घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपीएवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा को बनारस से गिरफ्तार किया था. दोनों पर फर्जी तरीके से टॉपर बनाने और कानून को ताख पर रखकर खेल खेलने का अारोप है. इस घोटाले में दंपती के अलावा पुत्र और दामाद को भी एसआइटी ने आरोपी बनाया था.
आरोप के बाद उषा सिन्हा कोजदयू से निकाल भी दिया गया. वहीं आधा दर्जन तेज तर्रार स्पेशल अपर लोक अभियोजक को इस मामले में लगाया गया हैं.जांचके दौरानइस मामले में आराेपियों पर सैकड़ों स्कूल और कॉलेजों को रेवड़ी की तरह मान्यता दिलाने का लगा. इसके साथ परीक्षा की कॉपी खरीद में बड़ा घोटाला उजागर हुआ. इस घोटाले में दंपती के अलावा पुत्र और दामाद को भी एसआइटी ने आरोपी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










