500-1000 के नोट बंद : नीतीश ने की PM मोदी के फैसले की सराहना

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कालेधन पर नकेल कसने के लिये पांच सौ और हजार के नोट को बंद करने का निर्णय लिया. साथ ही लोगों से सहयोग करने की अपील की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा […]
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कालेधन पर नकेल कसने के लिये पांच सौ और हजार के नोट को बंद करने का निर्णय लिया. साथ ही लोगों से सहयोग करने की अपील की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम कीहम सराहना करते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से थोड़ी समस्या तो जरूर होगी लेकिन यह हमारी भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिये लाभकारी सिद्ध होगा. केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद आठ नवंबर की रात से 500 और हजार के नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दी गयी है. नौ और दस नवंबर को एटीएम को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही बैंकों में पहचान पत्र के साथ नोटों को रिजर्व बैंक की ओर से जारी किये गये नये नोटों से बदलने का प्रावधान भी किया गया है.
We appreciate the initiative taken by Modi govt for scrapping the currency notes of Rs 1000 & Rs 500: Bihar CM Nitish Kumar
— ANI (@ANI) November 9, 2016
आदेश जारी होने के बाद से पेट्रोल पंप और एटीएम में रात से ही लंबी कतारें देखी जा रही है. हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस कदम को उठाये जाने के बाद इसके दूरगामी परिणाम को लेकर काफी सराहना हो रही है. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग बहुत साल पहले से केंद्र सरकार को अलर्ट करते आ रहे थे कि इस प्रकार का कदम उठाया जाना जरूरी है.
Initially people will face some problem but this will be helpful for our economy in long run: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/5XpC4VPClW
— ANI (@ANI) November 9, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




