पटना : शराब बेचने के आरोप में रिटायर्ड जज का बेटा गिरफ्तार

Published at :25 Oct 2016 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : शराब बेचने के आरोप में रिटायर्ड जज का बेटा गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना में शराब बेचने के आरोप में सेवानिवृत जज के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शहर के श्रीकृष्ष्णापुरी थाना पुलिस ने बोरिंग रोड स्थित नामी कंपनी बी के इंडस्ट्रीज के कार्यालयसेे 180 एमएल की तीस महंगी शराब की बोतल को बरामद किया है. इसके साथ ही मौके […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में शराब बेचने के आरोप में सेवानिवृत जज के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शहर के श्रीकृष्ष्णापुरी थाना पुलिस ने बोरिंग रोड स्थित नामी कंपनी बी के इंडस्ट्रीज के कार्यालयसेे 180 एमएल की तीस महंगी शराब की बोतल को बरामद किया है. इसके साथ ही मौके पर ही कंपनी के मालिक व रिटायर्ड जज रामाशीष सिंह के बेटे विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया गया. बरामद शराब के बोतल पर केवल झारखंड में बिक्री होने की जानकारी अंकित थी. खास बात यह है कि विनोद कुमार सिंह पूर्व सासंद धनराज सिंह का दामाद भी है. विनोद सिंह के पिता व जज रामाशाीष सिंह को समय से पूर्व ही रिटायर्ड कर दिया गया था.

जानकारी के मुताबिक इधर पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपने महिला स्टाफ निक्की सिंह पर फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और बताया कि वे कल रात में समस्तीपुर से लौटे है. वे दो दिनों से पटना में नहीं थे और कार्यालय की चाबी निक्की सिंह के पास ही थी. उसने ही साजिश कर फंसाया है. बताया जाता है कि पुलिस टीम मंगलवार को आठ बजे सुबह में बोरिंग रोड चौराहा स्थित कार्यालय में पहुंचे, जहां रहने वाले केयर टेकर ने दरवाजा खोला. इसके बाद विनोद कुमार सिंह को भी बुलाया गया और फिर कार्यालय में बने सभी कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी. इस दौरान पलंग के नीचे से शराब बरामद किया गया और इसके बाद विनोद कुमार सिंह को पकड़ कर श्रीकृष्णापुरी थाने लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन