Kalashtami 2025: आज कालाष्टमी, काल भैरव बाबा की कृपा से दूर होंगे भय और बाधाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Dec 2025 8:19 AM
कालाष्टमी 2025 मुहूर्त
Kalashtami 2025: इस साल 2025 की पौष मासिक कालाष्टमी आज मनाई जा रही है. इस शुभ तिथि पर भगवान काल भैरव की आराधना से भय, संकट और जीवन की बाधाएं दूर होने का आशीर्वाद मिलता है. श्रद्धा और नियम के साथ किया गया व्रत साधक को साहस, सुरक्षा और शुभ फल प्रदान करता है.
Kalashtami 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की रात्रि को कालाष्टमी का विशेष पूजन किया जाता है. इस बार पौष मासिक कालाष्टमी का पर्व आज 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है. संयोग यह भी है कि आज ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी, जिसका व्रत और पूजन करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह दिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है क्योंकि काल भैरव और श्रीकृष्ण दोनों की उपासना का पुण्य एक साथ मिलता है.
कालाष्टमी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पौष मास कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि
- 11 दिसंबर 2025 दोपहर 01:57 बजे प्रारंभ
- 12 दिसंबर 2025 दोपहर 02:56 बजे समाप्त
चूंकि कालाष्टमी की पूजा का विधान सायंकाल में है, इसलिए व्रत और पूजन आज 11 दिसंबर को ही किया जाएगा.
ये भी देखें: साल की अंतिम कालाष्टमी आज, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा
कालाष्टमी व्रत की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की पूरी सफाई करें.
- स्नान कर शुद्ध और साफ वस्त्र धारण करें.
- घर के मंदिर को गंगाजल से पवित्र करें.
- चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान काल भैरव और शिवजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
- भगवान काल भैरव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं.
- शिवजी और काल भैरव की विधि-विधान से पूजा करें.
- घी का दीपक जलाकर भैरव मंत्रों का जाप करें.
- मिठाई और फल का भोग लगाएं.
- हाथ जोड़कर अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें.
- आरती करें और व्रत का संकल्प लें.
- अंत में सूर्य देव को जल अर्पित कर पूजा समाप्त करें.
कालाष्टमी की पूजा का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि कालाष्टमी पर श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए व्रत और पूजन से काल भैरव और भगवान शिव दोनों प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि भैरव उपासना से साधक के जीवन से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. यह व्रत जीवन की बाधाओं को समाप्त कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करता है. भैरव की कृपा से व्यक्ति अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त करता है और आत्मबल बढ़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










