पापमोचनी एकादशी 2026 से पहले जानें व्रत के नियम
पापमोचनी एकादशी व्रत नियम
Papmochini Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी 15 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है. जानें व्रत के नियम, महत्व और पूजा विधि.
Papmochini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. हर माह में आने वाली दोनों एकादशियों को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इन सभी एकादशियों में पापमोचनी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साल 2026 में पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च, रविवार को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए इसी दिन व्रत रखना शुभ माना गया है.
पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है. “पापमोचनी” शब्द का अर्थ ही होता है – पापों से मुक्ति दिलाने वाली. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा से पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी मिलता है.
पापमोचनी एकादशी व्रत के नियम
पापमोचनी एकादशी के व्रत का पूरा फल पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है.
सात्विक आहार अपनाएं
एकादशी से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि से ही सात्विक भोजन करना चाहिए. तामसिक भोजन, मांसाहार और नशे से दूर रहना चाहिए.
ब्रह्मचर्य का पालन करें
व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
भगवान विष्णु की पूजा करें
एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें तुलसी दल, पीले फूल और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
झूठ और क्रोध से बचें
व्रत के दौरान झूठ बोलने, क्रोध करने और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए.
दान-पुण्य करें
इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है.
ये भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi का व्रत इस दिन, यहां से जानें शुभ मुहूर्त
व्रत रखने से मिलते हैं ये लाभ
पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसलिए श्रद्धालुओं को इस दिन पूरे नियम और श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, ताकि उन्हें इस पवित्र व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










