Vi का ₹379 वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भरकर डेटा

वीआई रिचार्ज प्लान
अगर आप Vi यूजर हैं और ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें पूरे महीने की वैलिडिटी मिले और भरपूर डेटा का फायदा भी, तो ये खबर आपके लिए है. यहां वीआई के एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताया गया है, जिसमें डेली डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) के पोर्टफोलियो में अलग-अलग कीमत पर कई सारे मंथली प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें कंपनी कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है 379 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि पूरे 30/31 दिन आप आराम से इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं.
Vi का 379 रुपये वाला प्लान
वीआई के 379 रुपये वाले प्लान में कंपनी पूरे 1 महीने की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलेगा.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा के अलावा कंपनी प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा दे रही है. साथ ही Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी
यह भी पढ़ें: 4G हो या 5G, Vi का ये प्लान देगा 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का मजा, कीमत 400 रुपये से भी कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




