मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है आज, रात में पूजा के समय जरूर करें लड्डू गोपाल की आरती

Updated at : 11 Mar 2026 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Masik Krishna Janmashtami

भगवान कृष्ण

Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में पूजा के समय आरती गान करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. आरती से मानसिक शांति मिलती है. यहां भगवान श्री कृष्ण की आरती के गीत प्रस्तुत किए गए हैं.

विज्ञापन

Masik Krishna Janmashtami 2026: 11 मार्च 2026 को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. इस दिन घरों और मंदिरों में धूमधाम से भगवान कृष्ण की पूजा और अर्चना की जाती है. पूजा के अंत में हमेशा आरती का पाठ किया जाता है. कहा जाता है कि बिना आरती के पूजा पूर्ण नहीं होती. इसलिए रात के समय भगवान कृष्ण की आराधना के दौरान आरती अवश्य करें.

भगवान कृष्ण की आरती (Bhagwan Krishna Ki Aarti)

आरती कुंजबिहारी की..
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की.
आरती कुंजबिहारी की…
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की.

गले में बैजंती माला
बजावै मुरली मधुर बाला.
श्रवण में कुण्डल झलकाला
नंद के आनंद नंदलाला.

गगन सम अंग कांति काली
राधिका चमक रही आली.
लतन में ठाढ़े बनमाली
भ्रमर सी अलक – कस्तूरी तिलक – चंद्र सी झलक,

ललित छवि श्यामा प्यारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की.
आरती कुंजबिहारी की…

कनकमय मोर मुकुट बिलसै
देवता दरसन को तरसैं.
गगन सों सुमन रासि बरसै
बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग
अतुल रति गोप कुमारी की
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की.

आरती कुंजबिहारी की…
जहां ते प्रकट भई गंगा
सकल मन हारिणि श्री गंगा.
स्मरन ते होत मोह भंगा
बसी शिव सीस – जटा के बीच – हरै अघ कीच

चरन छवि श्रीबनवारी की
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की .
आरती कुंजबिहारी की…

चमकती उज्ज्वल तट रेनू
बज रही वृंदावन बेनू .
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू
हंसत मृदु मंद – चांदनी चंद – कटत भव फंद,

टेर सुन दीन दुखारी की
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की.
आरती कुंजबिहारी की…

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की.
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की.

यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2026: आज है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola