आज है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Edited by Neha Kumari
Updated:
विज्ञापन

बाल कृष्ण (एआई निर्मित तस्वीर)

Masik Krishna Janmashtami 2026: मासिक जन्माष्टमी व्रत भगवान कृष्ण को समर्पित है. कहा जाता है कि जो भी भक्त इस व्रत को पूरी निष्ठा के साथ करता है, उसके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है. यहां जानें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त.

विज्ञापन

Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी का व्रत किया जाता है. साल 2026 में 11 मार्च 2026, बुधवार को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है.मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही जीवन से नकारात्मकता का नाश होता है और शांति की प्राप्ति होती है.

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ – 11 मार्च 2026 को रात 01:55 बजे से.
  • अष्टमी तिथि समाप्त – 12 मार्च 2026 को सुबह 04:18 बजे तक.
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:58 बजे से 05:47 बजे तक.
  • अमृत काल – दोपहर 12:08 बजे से 01:55 बजे तक.
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:30 बजे से 03:17 बजे तक.
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:25 बजे से 06:49 बजे तक.

पूजा विधि

  • कृष्ण अष्टमी के दिन रात के समय पूजा करने का विधान है, लेकिन पूजा के नियमों का पालन सुबह से करना भी शुभ माना जाता है.
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान कृष्ण के सामने व्रत का संकल्प लें.
  • मंदिर की सफाई करें. बाल कृष्ण को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद बाल गोपाल को स्वच्छ वस्त्र और आभूषण पहनाएं और चंदन का तिलक लगाकर उनका श्रृंगार करें.
  • लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं. भोग में तुलसी दल जरूर डालें, ऐसा करना शुभ माना जाता है.
  • मुख्य पूजा आधी रात को होती है, लेकिन व्रत सुबह से ही रखा जाता है. भक्त पूरे दिन मानसिक रूप से भजन-कीर्तन करते हैं.
  • रात के समय भगवान कृष्ण के सामने धूप-बत्ती और दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें और चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें.
  • अगले दिन सुबह व्रत का पारण करें.

मासिक जन्माष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में स्थिरता और सुख-शांति आती है. साथ ही मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं. कई माताएं इस व्रत को संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी करती हैं.

यह भी पढ़ें: शीतला अष्टमी, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी एक साथ, जानें ज्योतिषीय संकेत

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola