ePaper

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में बिल्डर के घर चोरी, भाई-बहन-जीजा और जेवर दुकानदार को जेल

Updated at : 11 Dec 2025 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Crime News Jamshedpur Sitaramdera

गहनों की चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा में बिल्डर के घर चोरी मामले में पुलिस ने भाई-बहन-जीजा और जेवर दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी को जेल भेज दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के अलावा मानवीय सूत्रों के जरिये पुलिस ने आलोक मुखी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर जीजा धीरज कुमार तांती और बहन ज्योति मुखी को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी निवासी सह बिल्डर अमित कुमार सोलंकी के घर में चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. चोरी हुए सभी गहने पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में भालूबासा निवासी आलोक मुखी उर्फ सावन के अलावा उसकी बहन आदित्यपुर सालडीह बस्ती जी रोड निवासी ज्योति मुखी, जीजा धीरज कुमार तांती समेत बड़ा गम्हरिया स्थित अनन्या ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया है. बुधवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी हुए गहने समेत 70 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं.

आलोक मुखी ने अकेले की थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली लीड

अमित कुमार सोलंकी के घर में आलोक मुखी ने अकेले चोरी की थी. वह पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है. गहना चोरी करने के बाद उसने बहन और जीजा को बेचने के लिए दिया था. कुछ गहने घर में ही छुपाकर रखे थे. सिटी एसपी ने बताया कि 7 दिसंबर को अमित सोलंकी के घर से दिन में करीब 3 बजे गहनों की चोरी हुई थी.

Crime News Jamshedpur: आलोक मुखी ने 70 हजार में बेच दिया सोने का हार

सीसीटीवी फुटेज के अलावा मानवीय सूत्रों के जरिये पुलिस ने आलोक मुखी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर जीजा धीरज कुमार तांती और बहन ज्योति मुखी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में धीरज कुमार तांती और ज्योति मुखी ने बताया कि उन्होंने सोने के हार अनन्या ज्वेलर्स में 70 हजार रुपए में बेच दिये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है धीरज कुमार तांती

पुलिस ने अनन्या ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से सोने का हार बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि बरामद हुए गहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए होगी. गिरफ्तार धीरज कुमार तांती पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें

Jamshedpur News : बाराद्वारी : छत पर धूप में सेंक रहा था बिल्डर का परिवार, नीचे गेट का ताला तोड़ 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

Jamshedpur News : चोरी की घटनाओं को लेकर सिटी एसपी गंभीर, रात्रि गश्ती में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शादी समारोह में शामिल होने गये थे जमशेदपुर, घर से जेवरात व ढाई लाख नकद की चोरी

Jamshedpur News : घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, गहना समेत कई सामान बरामद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola