ePaper

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 11 Dec 2025 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Cold wave minimum temperature

झारखंड में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhbar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गुमला में दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. अधिकतर जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. लगभ सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति रही. खासकर पश्चिमी और मध्यवर्ती भागों में. न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है.

झारखंड में सबसे कम तापमान गुमला का

मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhbar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गुमला में दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. अधिकतर जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. लगभ सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा.

24 घंटे तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि सुबह में झारखंड के अधिकतर जिलों में कोहरा या धुंध छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

Jharkhand Weather: सुबह में छाया रहेगा कोहरा या धुंध

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार को झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम को लोगों को सर्दी झेलनी होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है. रांची में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. उच्चतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री चाईबासा में

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. रांची का उच्चतम तापमान 24.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा, तो न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस.

इसे भी पढ़ें

2 दिन तक झारखंड के तापमान में जारी रहेगी गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का दिखेगा असर, 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ पर बर्फ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में ट्रफ का दिखेगा असर, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola