झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन

तापमान में आयी गिरावट, बढ़ गयी है ठंड.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Jharkhand: झारखंड में महज 24 घंटे के दौरान 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट के बाद पारा में जबर्दस्त उछाल आया. आने वाले दिनों में अभी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और इसके असर से लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ेगा. राज्य में ठंड के साथ-साथ कोहरा और धुंध की भी मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम के बारे में और क्या-क्या भविष्यवाणी की है, पढ़ें.

विज्ञापन

Weather Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले में 24 घंटे के अंदर तापमान में 10 डिग्री और पूर्वी सिंहभूमि में 8.1 डिग्री सेंटीग्रेड की भारी-भरकम गिरावट के बाद लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं. यहां का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, सामान्य से 6.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. जमशेदपुर का तापमान 20.3 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. राज्य के 4 जिलों में हुई बारिश के बाद झारखंड के लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान खूंटी का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, इसके बाद चाईबासा और जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में क्रमश: 9.6 डिग्री और 8 डिग्री की वृद्धि देखी गयी. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन आसमान साफ होने के बाद सर्दी अभी और बढ़ेगी.

Weather Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि खूंटी के अड़की, सिमडेगा के बानो, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और धनबाद के मैथन में वर्षा हुई. इसके बाद आसमान में छाये बादल छंटने लगे हैं. बादल छंटने के बाद तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आयेगी, जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है. ठंड के साथ-साथ कोहरे और धुंध की भी मार झेलने के लिए तैयार रहना होगा.

सबसे ज्यादा 1.0 मिलीमीटर वर्षा अड़की में हुई

मौसम केंद्र के मुताबिक, अड़की में 1 मिलीमीटर, बानो में 0.5 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 0.3 मिलीमीटर और मैथन में नाममात्र की वर्षा हुई, जिसके बाद इन इलाकों में ठंड बढ़ गयी है. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आयी है, जिसकी वजह से सर्दी का सितम बढ़ गया है. राज्य में कई जगहों पर कोहरे की मार भी लोग झेल रहे हैं. जमशेदपुर में दृश्यता (विजिबिलिटी) 800 मीटर रह गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर से पश्चिम की ओर बहने वाली हवाओं ने बढ़ायी ठंड

मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में उत्तर से पश्चिम की ओर बहने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. इसका असर अभी कई दिनों तक देखने को मिलेगा. बुधवार को सुबह में धुंध या कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. इसलिए शाम के समय लोगों को सर्दी का अहसास ज्यादा होगा.

अगले 4 दिन तक तापमान में जारी रहेगी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 4 दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया है कि अभी झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं दख रही है.

रांची में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने की उम्मीद

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो बुधवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद दिन में आसमान साफ हो जायेगा. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. शनिवार तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री से घटकर 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से घटकर 8 डग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाने की उम्मीद है.

दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक गया है

पिछले 5 वर्षों में दिसंबर के महीने में रांची का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. कुछ साल इस माह में बारिश भी हुई है. वर्ष 2021 में 22 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा था. वर्ष 2022 में 17 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, वर्ष 2023 में सबसे कम 17 दिसंबर को 8 डिग्री और वर्ष 2024 में सबसे कम 15 दिसंबर को 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.

इसे भी पढ़ें

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola