बिहार : MLA की बेटी से करते थे छेड़खानी, हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 12:05 PM
पटना:बिहार के पटना में शास्त्री नगर पुलिस द्वारा पकड़े गये दो युवक विधायक की बेटी के साथ छेड़खानी करते थे. इन दोनों नाबालिग युवकों को शास्त्री नगर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक सितंबर को पकड़ा था. उन दोनों काे पुलिस ने दो सितंबर को रिमांड होम भेज दिया. बताया जाता है कि विधायक […]
पटना:बिहार के पटना में शास्त्री नगर पुलिस द्वारा पकड़े गये दो युवक विधायक की बेटी के साथ छेड़खानी करते थे. इन दोनों नाबालिग युवकों को शास्त्री नगर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक सितंबर को पकड़ा था. उन दोनों काे पुलिस ने दो सितंबर को रिमांड होम भेज दिया.
बताया जाता है कि विधायक का सरकारी आवास पुनाइचक इलाके में स्थित है. उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ प्रतिदिन पुनाइचक इलाके में स्थित एक कोचिंग में ट्युशन पढ़ने जाती थी और प्रतिदिन दोनों युवक छेड़खानी की घटना को अंजाम देते थे. दोनों के गुजरने के पूर्व ही दोनों कोचिंग से थोड़ा पहले खड़ा रहते थे और इशारा करने के साथ ही अश्लील कमेंट करते थे.
उन दोनों ने कोचिंग का समय भी नोट कर लिया था. पहले तो बेटी ने इग्नोर किया, लेकिन प्रतिदिन की घटना के बाद अपने पिता को जानकारी दी और फिर शिकायत की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










