ePaper

बिहार के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी शिक्षकों को राजभवन का फरमान, जानें

Updated at : 01 Jul 2016 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी शिक्षकों को राजभवन का फरमान, जानें

पटना : बिहार में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार करने के लिए राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की हैसियत से आज सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे हर कार्य दिवस पर न्यूनतम पांच घंटे के लिए अपने कार्य स्थलों पर उपस्थित रहें. राजभवन सचिवालय द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार करने के लिए राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की हैसियत से आज सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे हर कार्य दिवस पर न्यूनतम पांच घंटे के लिए अपने कार्य स्थलों पर उपस्थित रहें. राजभवन सचिवालय द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को जारी परिपत्र में सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे विश्वविद्यालय और कॉलेज में हर कामकाजी दिवस पर अनिवार्य रुप से पांच घंटे के लिये उपस्थित रहें.

उपस्थिति जरूरी

परिपत्र में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में कानूनों का भी ब्योरा दिया गया है.कुलाधिपति ने 18 जनवरी और 14 मई को कुलपतियों के साथ बैठक में उन्हें निर्देश दिया था कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हर कार्यदिवस पर शिक्षक कम से कम पांच घंटे के लिए उपस्थित रहें.

शिक्षा को सही करने का प्रयास

बिहार में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में साल में 180 कामकाजी दिन होते हैं. परिपत्र में साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रॉक्टर को निर्देश दिया गया है कि वे हर कार्यदिवस पर अपराह्न तीन बजे तक राजभवन सचिवालय और शिक्षा विभाग को शिक्षकों की अनधिकृत गैरहाजिरी के बारे में बताएं. यह कदम बिहार में उच्च शिक्षा को सही करने की गंभीर कवायद के मद्देनजर उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन