जंगल में नाच देख रहे थे नक्सली और…

बांका : जिले की पुलिस ने कुख्यात नक्सली मंटू खैरा गिरोह के दो खतरनाक सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस को नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार मिला है. जिसमें खास बात यह है कि उसमें एक इंसास रायफल शामिल है, जिसे नक्सलियों ने पुलिस से लूट लिया था. उसके […]
बांका : जिले की पुलिस ने कुख्यात नक्सली मंटू खैरा गिरोह के दो खतरनाक सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस को नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार मिला है. जिसमें खास बात यह है कि उसमें एक इंसास रायफल शामिल है, जिसे नक्सलियों ने पुलिस से लूट लिया था. उसके अलावा उनके पास से 131 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, हैंड ग्रेनेड के साथ वॉकी टॉकी भी बरामद किया गया है.
जंगल में देख रहे थे नाच
पुलिस सूत्रों की माने तो नक्सली एक जगह जमा होकर पिलुआ जंगल में नाच देख रहे थे. बकायदा बार बालाओं का आनंद उठा रहे थे. एसपी राजीव रंजन की मानें तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली आनंदपुर थाना के ओपी पिलुआ जंगल में जमा हो रहे हैं. उसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और इस विशेष अभियान में दो कुख्यात नक्सली सिकंदर खैरा और अर्जुन खैरा पकड़े गये.
सीआरपीएफ,एसएसबी और एसटीफ ने की छापेमारी
बांका जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी और एसएसबी के जवानों ने इस अभियान में अपनी भूमिका निभायी. विशेष टीम ने अचानक छापेमारी कर सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बताया जा रहा है कि एरिया कमांडर मंटू खैरा भागने में सफल रहा. पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










