सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहार पुलिस का यह अनोखा अंदाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 2:52 PM
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर छायी हुई है. तस्वीर की चर्चा हर तरफ हो रही है. बिहार से सटे सीमावर्ती इलाके में पुलिस का एक जवान आने-जाने वाले लोगों के मुंहसे मुंह सटाकर यह जांच कर रहा है कि उसने शराब पी है या नहीं. हालांकि […]
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर छायी हुई है. तस्वीर की चर्चा हर तरफ हो रही है. बिहार से सटे सीमावर्ती इलाके में पुलिस का एक जवान आने-जाने वाले लोगों के मुंहसे मुंह सटाकर यह जांच कर रहा है कि उसने शराब पी है या नहीं. हालांकि तस्वीर असली है या उसमें कुछ छेड़छाड़ की गयी है यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस के जांच के इस तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स किये जा रहे हैं.
शराबबंदी के बाद पुलिस को जिम्मेवारी दी गयी थी कि वह पड़ोसी राज्यों और सीमावर्ती देश नेपाल की सीमा पर कड़ी नजर रखे. पुलिस ने कई जगहों पर ब्रेथ एनालाइजर के जरिये यह पता लगाती है कि लोगों ने शराब पी रखी है कि नहीं. कई जगहों पर यह सुविधा नहीं है. खासकर ग्रामीण इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर की सुविधा अभी नहीं है. अब वैसे में पुलिस यह मुंह सुंघकर पता लगाती है कि सामने वाले व्यक्ति ने शराब पी है या नहीं. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि तस्वीर कहां कि है लेकिन तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यह हो ना हो किसी सीमावर्ती इलाके की ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










