ePaper

नीतीश ने जनता दरबार में लगातार छह घंंटे फरियाद सुनी

Updated at : 08 Feb 2016 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने जनता दरबार में लगातार छह घंंटे फरियाद सुनी

पटना : नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार के गठन के बाद दूसरी बार आज आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लगातार छह घंंटे से अधिक समय तक प्रदेश के विभिन्न भागों से आए लोगों की फरियाद सुनीं. ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने लगातार छह घंटे से […]

विज्ञापन

पटना : नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार के गठन के बाद दूसरी बार आज आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लगातार छह घंंटे से अधिक समय तक प्रदेश के विभिन्न भागों से आए लोगों की फरियाद सुनीं. ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने लगातार छह घंटे से अधिक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये 150 महिलाओं सहित 826 लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा, सामान्य प्रशासन, समाज कल्याण, पिछडा एवं अतिपिछडा वर्ग कल्याण, अनुुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, सांस्थिक वित्त निदेशालय तथा श्रम संसाधन विभाग से संबंधित समस्याओं से रु-ब-रु हुये.

उन्होंने लोगों की शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव, सचिव को आवश्यक निर्देश दिये. इस कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश, उद्योग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचन्द्र राम तथा विभागीय प्रधानसचिव और सचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन