कोचिंग में गार्ड ने छात्र को डंडा टूटने तक बेरहमी से पीटा, शिक्षक देखते रहे तमाशा

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित छात्र वंश कुमार. फोटो - प्रभात खबर

Patna News : पटना के मसौढ़ी स्थित एक कोचिंग सेंटर में एक छात्र की गार्ड द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी गांधी मैदान स्थित डीडीएस कोचिंग सेंटर में एक छात्र की कोचिंग के गार्ड द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लासमेट से हुई मामूली कहासुनी के बाद छात्र को गार्ड ने ताड़ के डंठल (डंडा) से तब तक पीटा, जब तक वह टूटकर दो टुकड़े नहीं हो गया. हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद शिक्षक मूकदर्शक बने रहे. इस संबंध में पीड़ित छात्र वंश कुमार (10वीं कक्षा) ने मसौढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है.

शिक्षकों ने नहीं सुनी बात, ऑफिस से बाहर निकाल दिया

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि बीते सोमवार की सुबह वह कोचिंग पहुंचा था. वहां किसी विषय को लेकर एक क्लासमेट के साथ उसकी कहासुनी हो गयी. छात्र का आरोप है कि जब वह अपनी बात रखने के लिए शिक्षकों के पास पहुंचा तो उन्होंने बिना सुने उसे ऑफिस भेज दिया. ऑफिस में भी बात अनसुनी कर उसे बाहर निकाल दिया गया.

ताड़ के डंठल से गार्ड ने किया ताबड़तोड़ वार

छात्र वंश कुमार का आरोप है कि जैसे ही वह ऑफिस के बाहर खड़े शिक्षकों को अपनी बात समझाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान कोचिंग का गार्ड श्रवण वहां पहुंचा और बिना कुछ पूछे गार्ड ने ताड़ के डंठल से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. गार्ड का गुस्सा इतना अधिक था कि वह छात्र को तब तक मारता रहा जब तक हाथ में मौजूद डंठल टूट नहीं गया.

मूकदर्शक बने रहे शिक्षक

बुरी तरह घायल छात्र वहीं गिर पड़ा. इस दौरान मौके पर मौजूद कोचिंग के शिक्षक पूरी घटना को मूकदर्शक बन देखते रहे, किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की.

जान से मारने की दी धमकी

इधर पिटाई के बाद गार्ड ने पीड़ित छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया. घर पहुंचकर छात्र ने पिता को आपबीती बतायी, जिसके बाद वे कोचिंग पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी. इसके बाद पीड़ित छात्र अपने माता-पिता के साथ मसौढ़ी थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनायी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन