पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमले में बिहार पुलिस का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ADG ने बताई पूरी कहानी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

लॉ एंड ऑर्डर एडीजी सुधांशु कुमार

Pankaj Tripathi Brother Attack: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है. हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Brother Attack: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पटना में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. विजेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

24 घंटे में कार्रवाई

गोपालगंज पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 जून 2026 को माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में विजेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और माधोपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. घायल को तत्काल सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए.

जांच में सामने आया विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि हमला पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर किया गया था. जांच के दौरान पड़ोसी राजेश शाह का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रेस रिलीज के अनुसार, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ-साथ घटना के समय पहने गए खून से सने शर्ट और पैंट भी बरामद किए गए हैं. आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

ललन सिंह एनकाउंटर पर भी बोले

प्रेस वार्ता के दौरान एडीजी सुधांशु कुमार ने बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह के एनकाउंटर पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी बिहार पुलिस के पास नहीं है. हालांकि उन्होंने बताया कि ललन सिंह के दो भाइयों का पहले भी एनकाउंटर हो चुका था. एडीजी के अनुसार, ललन सिंह बिहार छोड़कर उत्तर प्रदेश भाग गया था और उस पर वहां की पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था. बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसकी मौत हो गई.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर में आखिर पुलिस से कहां हुई चूक? एडीजी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन