ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस 75 और चोरी की मोबाइल बरामद किए, असली मालिकों को लौटाया
जानकारी देते एसपी
पटना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 75 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं. पश्चिमी क्षेत्र में एक महीने में कुल 234 फोन वापस मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है. यह अभियान लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Operation Muskaan : पटना पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने का अभियान जारी है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान में सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की पुलिस ने 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गये.
पिछले एक माह में पश्चिमी क्षेत्र से 234 फोन बरामद किये गये
बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 21.60 लाख रुपये बतायी गयी है. वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले एक माह में पश्चिमी क्षेत्र से अब तक कुल 234 मोबाइल फोन बरामद किये जा चुके हैं.
सिर्फ जुलाई में ही इतने मोबाइल बरामद किये गये
इससे पहले छह जुलाई को 55, 13 जुलाई को 59 और 22 जुलाई को 45 मोबाइल फोन बरामद किये गये थे. इन सभी मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया था. पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने के बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. तकनीकी अनुसंधान और लगातार किये गये प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने मोबाइल फोन को बरामद किया.
मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे पर आयी मुस्कान
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 75 मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना है. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










