क्राइम कंट्रोल पर बिहार पुलिस का बड़ा प्लान, जानें

पटना : राज्य के हर नागरिक को पुलिस हर तरह से सुरक्षा मुहैया करायेगी. अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गयी है. ये बातें डीजीपी पीके ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने पिछले तीन वर्ष के दौरान सभी तरह की अपराधिक घटनाओं से […]
पटना : राज्य के हर नागरिक को पुलिस हर तरह से सुरक्षा मुहैया करायेगी. अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गयी है. ये बातें डीजीपी पीके ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने पिछले तीन वर्ष के दौरान सभी तरह की अपराधिक घटनाओं से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में राज्य में अपराध नहीं बढ़े हैं. हत्या, लूट, डकैती,दुष्कर्म समेत अन्य सभी कांडों में कमी आयी है.
हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार करते हुए कहा कि हाल के दिनों में कुछ बड़ी घटनाएं हुई हैं, लेकिन इसमें शामिल सभी बड़े अपराधियों को जल्द ही दबोच लिया जायेगा. दरभंगा में हुए इंजीनियर हत्याकांड और शिवहर मामले को प्रमुखता देते हुए कहा कि इनमें शामिल सभी अपराधियों की धर-पकड़ तेजी से चल रही है. अब तक दोनों कांडों में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि कुछ मामलों में बढ़ोतरी भी हुई है.
डीजीपी ने कहा कि सारण में पुल निर्माण कंपनी के काम को बाधित करने वाले सभी नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य बाधित किया गया था, उसे फिर से शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कंपनी से कहा गया है कि किसी तरह का खतरा महसूस करने पर संबंधित एसपी से इसकी तुरंत शिकायत करें. हर तरह से उन्हें सुरक्षा दी जायेगी. नवंबर और दिसंबर 2015 में बैंक लूट की 2 और डकैती की 4 घटनाएं हुई हैं, जिसमें पांच कांडों का खुलासा कर लिया गया है. इसमें कई अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है. पिछले साल के दौरान बैंक डकैती और लूट की 16 घटनाएं हुई थीं. उन्होंने कहा कि मंदिरों में चोरी की सभी घटनाओं का पर्दाफाश तेजी से किया जा रहा है. इसमें 17 दिसंबर को औरंगाबाद के गोह स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में हुई चोरी का पता चल गया है. गुरुवार की देर रात सभी चोरों को गिरफ्तार कर मुकुट समेत अन्य आभूषण बरामद कर लिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




