चारा घोटाला : आरोपी के 3 फ्लैटों की लगी बोली

पटना : बहुचर्चित चारा घोटाले के आरोपीसेवानिवृत अधिकारी त्रिपुरारी मोहन के तीन फ्लैटों कोआज आयकर विभाग ने नीलाम कर दिया. आरोपी अधिकारी पर काफी आयकर बकाया थाऔर इसके लिए कई बार उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था. बावजूद इसके उन्होंनेआयकर नहीं चुकाया था. जिसके एवज में आज विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके तीन […]
पटना : बहुचर्चित चारा घोटाले के आरोपीसेवानिवृत अधिकारी त्रिपुरारी मोहन के तीन फ्लैटों कोआज आयकर विभाग ने नीलाम कर दिया. आरोपी अधिकारी पर काफी आयकर बकाया थाऔर इसके लिए कई बार उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था. बावजूद इसके उन्होंनेआयकर नहीं चुकाया था. जिसके एवज में आज विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके तीन फ्लैटों को नीलाम कर दिया. इससे पूर्व भी त्रिपुरारी मोहन केपंद्रह फ्लैटों की नीलामी की जा चुकी है.आरोपी अधिकारी को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था.
चारा घोटाले का मामला प्रकाश में आने के दौरान त्रिपुरारी मोहन पशु पालन विभाग में निदेशक के पद पर आसीन थे. आज अायकर विभाग ने कर नहीं चुकाने के एवज में कार्रवाई करते हुए सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट केउनके तीन फ्लैटों को नीलाम कर दिया. सभी तीन फ्लैटों की नीलामी कुछ ही देर में हो गयी. इनमें से दो फ्लैट 50 लाख के ऊपर जबकि एक फ्लैट 45 लाख के ऊपर नीलाम हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




