नयी दिल्ली यात्रा पर खास लोगों से मिले नीतीश कुमार

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले महीने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व वाले महागठबंधन को मिली शानदार जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहली बार मुलाकात की. राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक कुमार ने राष्ट्रपति भवन में मुखर्जी से मुलाकात की और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले महीने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व वाले महागठबंधन को मिली शानदार जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहली बार मुलाकात की. राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक कुमार ने राष्ट्रपति भवन में मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. मुखर्जी ने पांचवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्हें बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं दी.

20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली की उनकी यह प्रथम यात्रा है. संसद भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात के बाद कुमार ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलकात थी. इस मुलाकात की कोई खास वजह नहीं थी. बिहार के लिए एक विशेष पैकेज की अपनी मांग के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आशा है कि केंद्र प्रधानमंत्री के किए वादे का सम्मान करेगा. मुझे आशा है कि यह लागू होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार की सफलता के बाद वह अन्य राज्यों के चुनाव में कोई भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं बिहार में अपना काम कर रहा हूं. अन्य राज्यों में अन्य राजनीतिक पार्टियां हैं. वे इस पर चर्चा करेंगी और फैसला करेंगी. कुमार यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार के 75 वें जन्म दिवस समारोह में भी शरीक हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन