राज्यभर में 6.47 अरब से 6047 खेल मैदान बनेंगे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 1:33 AM
राज्यभर में कुल 6047 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी.
– फुटबॉल, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेलों के लिए मनरेगा से मैदान होंगे तैयार – सिपाही व अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक बनेंगे मनोज कुमार, पटना राज्यभर में कुल 6047 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी. मनरेगा से इन खेल मैदानों का निर्माण होगा. फुटबॉल, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेलों के लिए मैदान तैयार किये जायेंगे. सिपाही व अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक बनाये जायेंगे. एक खेल मैदान में लगभग नौ से दस लाख रुपये खर्च होंगे. लगभग 6047000000 (छह अरब 47 करोड़) रुपये खर्च होंगे. राज्य के कुल 8053 पंचायतों में कम से एक खेल मैदान मनरेगा से बनाया जाना है. वर्तमान में अभी 82 फीसदी पंचायतों में ही खेल मैदान के लिए जगह उपलब्ध हो पायी है. 2408 पंचायतों में खेल मैदान अभी नहीं चिह्नित किये जा सके हैं. इन पंचायतों में 140 से 300 खेल मैदान बनेंगे वैशाली में 144, बेगूसराय में 131, भोजपुर में 144, नालंदा में 151, सारण में 214, पश्चिम चंपारण में 208, मुजफ्फरपुर में 261, गोपालगंज में 167, दरभंगा में 229 खेल मैदान बनेंगे. सीतामढ़ी में 196, पटना में 236, सुपौल में 135, सीवान में 228, सहरसा में 111, कटिहार में 194, पूर्णिया में 194, समस्तीपुर में 293, अररिया में 192, मधेपुरा में 152, औरंगाबाद में 193, गया में 307, रोहतास में 223 खेल मैदान का निर्माण होगा. इन जिलों में सौ से कम खेल मैदान चिह्नित खगड़िया में 53, शिवहर में 25, मुंगेर 52, बक्सर में 92, शेखपुरा में 38, अरवल में 52 और जहानाबाद 79 खेल मैदान चिह्नित हैं. नौ जिलों में सौ फीसदी से अधिक खेल मैदान चिह्नित नौ जिलों में पंचायतों की संख्या से अधिक खेल मैदान चिह्नित किये गये हैं. जमुई में 152, नवादा में 183, कैमूर में 147, भागलपुर में 243, किशनगंज में 129, पूर्वी चंपारण में 409, मधुबनी में 401, लखीसराय में 80 और बांका में 194 खेल मैदान चिह्नित किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










