ePaper

पीएम नरेंद्र मोदी और शाह के बैनर पटना हवाई अड्डे से हटाए जाएं : महागंठबंधन

Updated at : 14 Oct 2015 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और शाह के बैनर पटना हवाई अड्डे से हटाए जाएं : महागंठबंधन

नयी दिल्ली : बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने आज चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह पटना हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर और बैनर हटाने का आदेश दे क्योंकि ये मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है.महागंठबंधन के नेताजदयूसे के. सी. त्यागी,कांग्रेस की ओर से आर. पी. एन. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने आज चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह पटना हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर और बैनर हटाने का आदेश दे क्योंकि ये मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है.महागंठबंधन के नेताजदयूसे के. सी. त्यागी,कांग्रेस की ओर से आर. पी. एन. सिंह,राजद की ओर से मनोज झा के साथ जाने-माने वकील के. टी. एस. तुलसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जिसमें इस तरह के पोस्टरों और बैनरों का विवरण दिया गया जिनमें भाजपा नेताओं की तस्वीरें और भाजपा का चुनाव चिह्न हवाई अड्डे पर था.

कांग्रेस नेता आर. पी. एन. सिंह ने कहा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों का इस्तेमाल केंद्र में सत्तारुढ दल अपना प्रचार करने के लिए कर रहा है. उन्होंने बताया कि आयोग ने उनसे कहा कि हवाई अड्डों या रेलवे स्टेशनों समेत सरकारी इमारतों पर होर्डिंग लगाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है.

चुनाव आयोग को भेजे गए अपने पत्र में प्रतिनिधिमंडल ने कहा गंभीर उल्लंघन आयोग के हालिया पटना दौरे के दौरान नजर से बच नहीं सकता था क्योंकि हवाई अड्डे के भीतर एक दर्जन बैनर दिखाई पड रहे हैं जिसपर मोदी, शाह और भाजपा के चुनाव चिह्न कमल की तस्वीर है. उन्होंने कहा सरकार से जुड़े सार्वजनिक स्थलों को इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जा सकती है और सबसे बुरी बात है कि एक पार्टी का वर्चस्व नहीं होने दिया जा सकता है. नेताओं ने चुनाव आयोग का ध्यान उसके 2012 के आदेश की ओर दिलाया जब हाथी बसपा का चुनाव चिह्न की बड़ी-बड़ी मूर्तियों को उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान ढंक दिया गया था.

पत्र में उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि चुनाव आयोग ने 2005 में हरियाणा सरकार को पॉलीटेक्निक स्थापित करने के लिए प्रेस नोट जारी करने पर फटकार लगाई थी. नेताओं ने अपने पत्र में यह भी कहा कि बिहार में चुनाव आयोग के मानदंड़ों का एक और महत्वपूर्ण उल्लंघन हो रहा है कि प्रकाशन से पहले मानदंडों के अनुसार जारी किए गए विज्ञापन चुनाव आयोग को नहीं भेजे जा रहे हैं. पत्र में कहा गया है इस प्रकार यह समझ से परे है और हैरान करने वाला है कि आयोग पटना में लोक नायक जयप्रकाश हवाई अड्डे से विज्ञापनों को हटाने का कोई भी निर्देश देने से बचा है. नेताओं ने मांग की कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के हित में चुनाव आयोग को तत्काल चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना हवाई अड्डे के भीतर लगाए गए सभी बैनरों या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पोस्टरों और बैनरों को हटाने का निर्देश देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन