लालू यादव का नरेंद्र मोदी पर वार कहा- अब मत कहना गंगा ने बुलाया

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार प्रहार किया है. नरेद्र मोदी के वाराणसी का दौरा रद्द करने को लेकर लालू प्रसाद ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि गंगा को भी महसूस हो रही है कि प्रधानमंत्री ने ‘धोखा’ दिया है.प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘गंगा मैया भी धोखा खा […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार प्रहार किया है. नरेद्र मोदी के वाराणसी का दौरा रद्द करने को लेकर लालू प्रसाद ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि गंगा को भी महसूस हो रही है कि प्रधानमंत्री ने ‘धोखा’ दिया है.प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘गंगा मैया भी धोखा खा चुकी हैं. अब मत बोलना मैया ने बुलाया है. मैया के पावन जल ने दो बार रौद्र रुप दिखाकर नाराजगी प्रकट की है.’’
गंगा मैया भी धोखा खा चुकी है अब मत बोलना गंगा मैया ने बुलाया है. मैया के पावन जल ने 2 बार रौद्र रूप दिखाकर अपनी तीख़ी नाराजगी प्रकट की है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015
राजद प्रमुख ने भाजपा पर जोरदार हमला किया और इसे ‘‘सबसे भ्रष्ट और जातिवादी पार्टी बताया जिसने खराब राजनीति शुरु की है. अब तक किस पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री की जाति की बात की है?’’ लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री के प्रचार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प है कि 56 इंच का सीना वाले साहब कहते हैं कि वह 56 से ज्यादा जाति से आते हैं.’’प्रसाद ने मोदी से पूछा कि जब पार्टी में वादों को पूरा करने की क्षमता नहीं थी तो उसे ‘जुमलेबाजी’ में नहीं पडना चाहिए था.
भाजपा सबसे भ्र्ष्ट एवं जातिवादी पार्टी है,वोट के लिए कुत्सित एवं घिनौनी राजनीति पर उत्तर चुकी है.आजतक किस पार्टी ने अपने PM की जाति बताई है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 16, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




