नीतीश ने आंध्र प्रदेश जैसी आर्थिक सहायता मांगते हुए पीएम को लिखा पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2015 12:09 AM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह आंध्र प्रदेश की तर्ज पर उनके राज्य को विशेष सहायता मुहैया कराएं. नीतीश ने अपने पत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान का हवाला दिया जिसमें बिहार को जल्द वित्तीय सहायता दिये […]
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह आंध्र प्रदेश की तर्ज पर उनके राज्य को विशेष सहायता मुहैया कराएं. नीतीश ने अपने पत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान का हवाला दिया जिसमें बिहार को जल्द वित्तीय सहायता दिये जाने का संकेत है.
जेटली ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में कहा कि केंद्र बिहार को बड़े स्तर पर सहयोग देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और उसके द्वारा संसाधन संपन्न इस राज्य के लिए कुछ हफ्तों में परियोजनाओं एवं योजनाओं की घोषणा की जा सकती है. नीतीश ने मोदी को लिखा, हम इस उम्मीद के साथ प्रतीक्षा करेंगे कि यह कुछ ठोस चीज में फलीभूत हो तथा यह पूर्व की तरह महज एक घोषणा न रह जाएं. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल से राज्य सरकार प्रदेश के चौतरफा विकास के लिए अथक ढंग से प्रयास कर रही है ताकि राज्य विकसित राज्यों के साथ खड़ा हो सके. जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा था कि आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










