जदयू नेताओं का भाजपा पर हमला, संजय सिंह ने कहा सीएम पर भाजपा कन्फ्यूज

पटना: जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा कन्फयूज कर गयी है. उसे समझ में नहीं आ रहा कि बिहार में किसे मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाये, जो नीतीश कुमार का मुकाबला कर सके. उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के प्रभारी अनंत कुमार ने सुशील मोदी […]
इससे एक तो बात साफ हो गयी बिहार भाजपा में कोई ऐसा नेता नहीं जो नीतीश कुमार के सामने टिक पाये. अब इसे केंद्रीय नेतृत्व ने भी मान लिया है. सुशील मोदी पैर पटकते रह गये और अंत में खुद से कहा कि पीएम के नाम पर सीएम का चुनाव नहीं लड़ा जायेगा. लेकिन, सुशील मोदी को इतनी तो जानकारी हो गयी होगी कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता है. श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी टोटकों पर चलने वाली पार्टी है. 2010 में विधान सभा चुनाव में जीत नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व के कारण मिल पाई थी. उस चुनाव के हीरो नीतीश कुमार थे. उनके विकास की छवि और सुशासन के चेहरे ने भाजपा को जीत दिलायी थी. लेकिन, भाजपा ठहरी टोटका पर चलने वाली पार्टी तो अनंत कुमार और धर्मेंद्र प्रधान को कमान सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










