12 और 13 मई को बिहार के इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Bihar Weather Alert: बिहार में अगले कुछ दिनों में कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघ गर्जन और बिजली गिरने का खतरा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर और मध्य बिहार के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों में IMD ने अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और आने वाले कुछ दिन लोगों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ा सकते हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. ऐसे मौसम में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
बिहार के इन जिलों में अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भभुआ और रोहतास जिले के लोगों को सतर्क रहने को कहा है. यहां कई इलाकों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. तेज आंधी जैसी स्थिति बन सकती है. भभुआ के अधौरा, कुदरा, चैनपुर और रामपुर के साथ रोहतास के डेहरी, सासाराम और शिवसागर इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
11- 12 मई को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 11 मई से उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
12 मई को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस दिन बेवजह बाहर निकलने से बचना बेहतर होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
13 मई को कैसा रहेगा मौसम
13 मई को कुछ इलाकों में मौसम थोड़ा शांत हो सकता है, लेकिन उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और तेज हवा का असर बना रह सकता है. कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और मौसम बदलता रहेगा. पटना समेत दक्षिण बिहार में भी आसमान में बादल रह सकते हैं.
किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग की साफ सलाह है कि खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले मैदानों या ऊंची जगहों पर जाने से बचें. मौसम साफ होने के बाद ही खेतों में काम करें. अगर तेज गरज या बिजली चमके तो तुरंत किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर चले जाएं.
इसे भी पढ़ें: परिवारवाद के मुद्दे पर बिहार में घमासान, तेजस्वी को भाजपा ने पुराने फैसले दिलाए याद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










