दानापुर : दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान हादसा, डूबकर लापता हुआ युवक, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

पानापुर घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया. एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Youth drowns in the Ganges :  दानापुर के दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पानापुर घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूबकर लापता हो गया. लपता युवक अभी तक बरामद नही हो सका है. नदी में डूबकर लापता युवक की पहचान पुरानी पानापुर निवासी भागदेव राय के 29 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है.

पैर फिसने से गहरे पानी में चला गया युवक

गंगा में नदी में डूबने की सूचना पर परिजनों चित्कार कर उठे है. बताया जाता है कि सोमवार को पडोसी के अंतिम दाह संस्कार में पानापुर घाट पर आया था और गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में पैर फिसल जाने के कारण गंगा के तेज धारा में बहकर लापता हो गया. स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन किया , परंतु गंगा के तेज धारा के कारण कही उसका पता नहीं चल सका.

लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सीओ को दी. सूचना पर सीओ ने एसडीआरएफ को सूचना दी है. और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम देर शाम पहुंच कर लापता युवक की खेाजबीन शुरू कर दी है. मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रंजीत कुमार यादव ने पीड़ित परिवार से मुलकाता कर सांत्वना दी .हर संभव मदद करने की बात कही.

एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही

थानाध्यक्ष ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने आये एक युवक ने नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूबकर लापता हो गया. एसडीआरफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से अपील की गयी है. नदी में नहाते समय सावधानी बरते.

तिरंगा यात्रा को लेकर आज पटना में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद



विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन