ePaper

नीतीश-लालू गठबंधन में प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं लाएं : तारिक अनवर

Updated at : 07 Jun 2015 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश-लालू गठबंधन में प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं लाएं : तारिक अनवर

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच रविवार को राकांपा महासचिव तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनायें. तारीक अनवर ने पत्रकारों से कहा, वह नीतीश […]

विज्ञापन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच रविवार को राकांपा महासचिव तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनायें.

तारीक अनवर ने पत्रकारों से कहा, वह नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद से अपील करते हुए कहना चाहते है कि दोनों प्रमुख नेता गठबंधन बनाने की कोशिश के दौरान प्रतिष्ठा के मुद्दे को बीच में न लाएं. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है और देश में धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने की जरुरत है. राकांपा नेता की अपील ऐसे समय में आयी है जब जनता परिवार से जुड़े रहे छह दलों जदयू, राजद, सपा, इनेलो, जदएस और समाजवादी जनता पार्टी का विलय प्रयास परवान नहीं चढ़ पाया तथा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश में जदयू और राजद के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं.

उन्होंने कहा कि हमें यह एहसास करना चाहिए कि भाजपा केंद्र में सत्ता में है और एक मजबूत विपक्ष की जरुरत है. उसने लोकसभा चुनाव में महज 31 फीसदी वोट पाए हैं और पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. धर्मनिरपेक्ष दलों को इस परिघटना का मुकाबला करने के लिए साथ आना चाहिए.

तारिक अनवर यहां राकांपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के निरीक्षण के लिए आए हैं जिसमें पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा एवं नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनेगी. शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार और छगन भुजबल समेत शीर्ष राकांपा नेताओं के उसमें शामिल होने का कार्यक्रम है. जदयू : के नेता कुमार एवं कांग्रेस के इन अटकलों के बीच समीप आने कि दोनों दल अन्य को छोड़कर गठबंधन बना सकते हैं, के बारे में तारिक अनवर ने कहा, लालू को साथ लेना किसी भी मजबूत एवं व्यावहारिक गठबंधन के लिए आवश्यक है. धर्मनिरपेक्ष दलों के बीच किसी भी विभाजन से हमें वैसा ही नुकसान होगा जैसा नुकसान हमने पिछले लोकसभा चुनाव में देखा. कटिहार से लोकसभा सदस्य ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में नीतीश कुमार का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के पद का उम्मीदवार फिलहाल कोई मुद्दा ही नहीं है. गठबंधन के नेता का चुनाव सहयोगी दलों के बीच आम सहमति से किया जाना चाहिए. राकांपा कुमार और लालू प्रसाद दोनों के पक्ष में है.

तारिक अनवर ने कहा कि उनकी पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार चुनाव और नेतृत्व के मुद्दे पर गहन चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि यदि जदयू, राजद, कांग्रेस और राकांपा के बीच चुनावी गठबंधन बनता है तो सभी को समायोजित किया जाना चाहिए और वह गठबंधन के आसानी से जीत जाने के लिए बडे दलों को छोटे दलों का सम्मान करने की अपील करेंगे. उन्होंने राजनीतिक गलियारों में चल रही इस चर्चा को भी तवज्जो नहीं दी कि बड़े गठबंधन में जदयू और राजद 243 सदस्यीय विधानसभा में 100-100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी 43 सीटें कांग्रेस, राकांपा और अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अटकलें राजनीति का आधार नहीं हो सकतीं. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में राकांपा की मजबूत पकड़ है, उसके अलावा उनकी पार्टी उन क्षेत्रों में सीटें मांगेंगी जहां उसका संगठन है और वह मजबूत उम्मीदवार उतारने में सक्षम है. अनवर ने कहा कि राकांपा विधानसभा चुनाव में कम से कम इतने वोट लाने का प्रयास करेगी ताकि राज्य में उसकी मान्यता बनी रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन