‘हम’ 125 सीटों पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव: मांझी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2015 6:42 AM
पटना. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि उनका मोरचा 125 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा . उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को गांधी मैदान में गरीब स्वाभिमान रैली होगी जिसमें नयी पार्टी का एलान किया जायेगा. पार्टी का नाम हम या कोई और हो सकता है. एक निजी चैनल को […]
एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में मांझी ने बताया कि उनके दल का तालमेल भाजपा से होगा. हालांकि अभी भाजपा के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया पहलेवाला नहीं रह गया है. उनका सांप्रदायिकता पर नजरिया बदल गया है.
बिहार का विकास मोदी के साथ ही हो सकता है. उन्होंने अपने कैबिनेट के लिए गये फैसलों को बदलने पर बताया कि पूर्व की सरकार के सभी फैसले जनहित को ध्यान में रखकर किये गये हैं. नीतीश उन फैसलों को बदलकर जनहित के मुद्दे को दरकिनार कर रहे हैं. नीतीश को भी बहुमत है ही नहीं तो वह कैसे कोई निर्णय ले रहे हैं. अगर बिना बहुमत हासिल किये हुए वह पहले के कैबिनेट के निर्णय को गलत मानते हैं तो उनका निर्णय कैसे सही हो सकता है. इसके विरोध में नौ मार्च को वे गांधी मैदान में उपवास रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










