पटना में ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट, पिस्टल के बल पर अपराधियों ने छीने सोने के गहने

Updated:
विज्ञापन
patna news

ज्वेलरी व्यवसायी

Patna News: पटना के बिहटा में अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी को पिस्टल के बल पर रोककर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने के गहने लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा)
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मंदिर के पास घेरकर की लूट

मामला सिकंदरपुर छिलका स्थित माचा स्वामी मंदिर के पास का है, जहां सोमवार देर शाम चार हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी से करीब 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लूट लिये और मौके से फरार हो गए.

बाइक से लौटते समय हुआ हमला

पीड़ित प्रमोद कुमार, जो मनेर के रहने वाले हैं, अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर रास्ता रोक लिया और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की.

पहले भी बन चुके हैं निशाना

सबसे चिंताजनक बात यह है कि पीड़ित व्यवसायी पहले भी बड़ी लूट का शिकार हो चुके हैं. करीब डेढ़ साल पहले उनसे 22 लाख रुपये की लूट हुई थी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में 1 से 3 जुलाई तक ओरिएंटेशन प्रोग्राम, नई छात्राओं को मिलेगा कॉलेज जीवन का पूरा परिचय

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन