बिहार बंद: सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग, पुलिस पर पत्थरबाजी, एसपी घायल, आंसू गैस के गोले दागे गए

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान में प्रदर्शनकारियों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. उग्र छात्रों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन

सीवान से जितेंद्र उपाध्याय और अरविंद कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Siwan Gandhi Maidan Protest : सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. उग्र छात्रों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

सीवान में घायल पुलिसकर्मी
सीवान में घायल पुलिसकर्मी

10 राउंड हवाई फायरिंग, सीवान एसपी घायल

मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शन के दौरान सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग गई है. पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा घायल हो गए हैं. सीवान के गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है. प्रदर्शन के दौरान उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा ने स्वयं मोर्चा संभाला, लेकिन इस दौरान वह भी पत्थरबाजी में घायल हो गए.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी

आंसू गैस छोड़े गए

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से जेपी चौक तक पहुंच गए और वहां भी जमकर पत्थरबाजी की. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई राउंड छोड़े, लेकिन काफी देर तक तनाव बना रहा. प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं, घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है.

लाठीचार्ज के दौरान भागते छात्र
लाठीचार्ज के दौरान भागते छात्र

पुलिस पर छात्रों ने किया पथराव

शुक्रवार को सीवान के गांधी मैदान में छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. अचानक यह प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई. छात्रों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए पानी की बोतलें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. इस अचानक हुए हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं.

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

शुरुआत में पुलिस मूकदर्शक बनकर स्थिति को देखने और शांत करने का प्रयास करती रही. जब माहौल बिगड़ने लगा और पथराव तेज हो गया तो पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज होते ही मैदान में भगदड़ मच गई और तनाव का भारी माहौल बन गया.

स्थिति बिगड़ने पर हुई अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. घटना के तुरंत बाद गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है. प्रशासन अब इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रहा है.

उपद्रवियों की पहचान कर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

वर्तमान में पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी करने वाले छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही इस अचानक भड़की हिंसा के मूल कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है.

Also Read : सीवान में बिहार बंद के दौरान बदला ट्रैफिक रूट, जेपी चौक जाम के बाद पुलिस ने लागू किया नया प्लान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन