Patna News : महाशिवरात्रि पर निकलेंगी 31 झांकियां, ड्रोन से होगी निगरानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2025 1:57 AM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर विभिन्न शोभायात्रा समितियों द्वारा 31 झांकियां निकाली जायेंगी, जिनका शिव मंदिर, खाजपुरा के पास अभिनंदन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : महाशिवरात्रि पर विभिन्न शोभायात्रा समितियों द्वारा 31 झांकियां निकाली जायेंगी. इस दौरान सुरक्षा को लेकर खाजपुरा शिव मंदिर के पास मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. इसे लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी अवकाश कुमार ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बैठक की. इसमें अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम व एसएसपी ने कहा कि खाजपुरा शिव मंदिर में होने वाले महाशिवरात्रि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. विधि-व्यवस्था व ट्रैफिक प्रबंधन के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. पटना सदर एसडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम एक्टिव रहेगी. इस दल में सिटी एसपी मध्य, एडीएम विधि-व्यवस्था व पेसू जीएम शामिल हैं. बैठक में श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक व दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष भी शहर के विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्रा शिव मंदिर, खाजपुरा पहुंचेंगी, जहां झांकियों का अभिनंदन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगी पूर्ण रोक

डीएम व एसएसपी ने सरस्वती पूजा पर भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा पर आयोजन के पूर्व की तैयारी, पूजा के दौरान व विसर्जन हर फेज की त्रुटिहीन तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम व एसएसपी ने कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. विसर्जन जुलूस की ड्रोन से निगरानी होगी. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम व क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन