फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर ग्रामीण खेत मजदूरों का दो दिवसीय अनशन शुरू, मांगों को लेकर दे रहे धरना

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पर धरना देते हुए

फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के बैनर तले दो दिवसीय अनशन शुरू हो गया है. गरीब मजदूरों को बसाने, भूमिहीनों को जमीन देने और राशन सूची से नाम न काटने जैसी मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है.

विज्ञापन

पटना से एसके सिंह की रिपोर्ट.

Patna News : पटना जिले के फतुहा में बुलडोजर राज के खिलाफ गरीब मजदूरों को बसाने, भूमिहीन परिवारों को जमीन देने और राशन सूची से गरीबों के नाम काटे जाने पर रोक समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के बैनर तले फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर दो दिवसीय अनशन शुरू किया गया है. 13 अगस्त से शुरू हुआ अनशन 14 अगस्त तक जारी रहेगा.

गरीबों को जमीन और आवास देने की मांग

अनशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के फतुहा प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि गांव के गरीब मजदूरों के राजव्यापी आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है. उन्होंने मांग की कि जिन स्थानों पर गरीब वर्षों से बसे हुए हैं, उन्हें पीपीएफ एक्ट 1947 के तहत बसने की पर्चा दी जाए. इसके अलावा सभी भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने और राशन सूची से गरीबों के नाम काटने पर रोक लगाने की मांग की.

प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की मांग

आंदोलनकारियों ने प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की गारंटी का कानून बनाने की मांग की. साथ ही जी राम जी कानून के तहत काम उपलब्ध कराने और मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने की मांग उठाई गई. गांव के मजदूर-किसानों से टैक्स वसूली बंद करने की भी मांग की गई.

बकास जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग

आंदोलनकारियों ने फतुहा अंचल के मौजा जमालपुर, थाना नंबर 64 की बकास जमीन पर कथित भू-माफियाओं के कब्जे का आरोप लगाया. उन्होंने इस जमीन की जमाबंदी रद्द करने की मांग की. साथ ही जमालपुर और गब्बासपुर की बकास जमीन को कथित भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग भी उठाई.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी रहा अनशन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस अनशन में मुन्ना पंडित, कृष्ण यादव, सोना देवी, विष्णु कुमार, सरिता देवी और सुलेखा देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र राम रहे, जबकि संचालन राम प्रवेश रविदास ने किया. मौके पर रणजीत सिंह, जयराम रविदास, सुदामा रविदास, पंकज यादव, राजू कुमार, साधु शरण यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन