पटना: खुसरूपुर में क्रेन ने कांवरियों की बस में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बस खड़ी कर जाम करते लोग

पटना के खुसरूपुर में कांवड़ियों से भरी बस को तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन जाम कर दिया.

विज्ञापन

Patna Road Accident : पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के खुसरूपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर इशोपुर स्थित पंगत होटल के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार हाइवे क्रेन ने कांवरियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस सवार एक कांवरिये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद फोरलेन जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. सूचना मिलते ही खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद फोरलेन पर यातायात सामान्य हुआ.


हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस

देवघर से पूजा कर छपरा लौट रहे थे कांवरिये

बताया जा रहा है कि करीब 30 कांवरियों का समूह देवघर से पूजा-अर्चना कर बस से अपने घर छपरा लौट रहा था. इसी दौरान इशोपुर पंगत होटल के पास तेज रफ्तार क्रेन ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार शिवपूजन राय की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी शिवपूजन राय (35) के रूप में हुई है. उनके पिता का नाम योद्धा राय बताया गया है.

घायल कांवरिया अस्पताल में भर्ती

हादसे में अमनौर थाना क्षेत्र के काशीमपुर निवासी राजदीप सिंह (60) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना स्थित एनएमसीएच भेज दिया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त हाईवे क्रेन को जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
नवीन कुमार

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन