हर साल दो हजार से अधिक पारामेडिकल ट्रेंड कर्मी होंगे उपलब्ध

Updated at : 26 Aug 2024 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
हर साल दो हजार से अधिक पारामेडिकल ट्रेंड कर्मी होंगे उपलब्ध

स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सों के अलावा पारामेडिकल कर्मियों की अब कमी नहीं होगी. राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ नर्सिंग होम में ऐसे हजार से अधिक पारामेडिकल प्रशिक्षित मानव बल उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों की जरूरतें को पूरा किया जा सकेगा संवाददाता ,पटना स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सों के अलावा पारामेडिकल कर्मियों की अब कमी नहीं होगी. राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ नर्सिंग होम में ऐसे हजार से अधिक पारामेडिकल प्रशिक्षित मानव बल उपलब्ध होगा. इससे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर के साथ रेडियोलॉजी सेंटरों की जरूरतें पूरी होंगी. अभी तक पारा मेडिकल प्रशिक्षण सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और अन्य संस्थाओं में दिया जाता रहा है. सरकार ने इस क्षेत्र में निजी क्षेत्रों का दरवाजा भी खोल दिया है. इससे बड़ी संख्या में प्राइवेट संस्थान तकनीकी शिक्षा देकर राज्य के मानव बल उपलब्ध कराने लगे हैं. राज्य में हर साल नये अस्पतालों की स्थापना की जा रही है. राज्य के पहले से स्थापित मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जिला अस्पतालों में पारा मेडिकल कर्मियों की बड़ी संख्या में कमी है. सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अभी तक लैब टेक्निशियन, ओटी असिस्टेंट, ऑफ्थैल्मिक असिस्टेंट और एक्स-रे टेक्निशियन जैसे कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता था. इससे सीमित संख्या में ही मानव बल उपलब्ध होते थे. अब राज्य के निजी क्षेत्र के प्रशिक्षण संस्थानों के आने के बाद पारामेडिकल क्षेत्र में व्यापक कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ऐसे संस्थानों को बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता दी जा रही है. बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से अब प्राइवेट क्षेत्र में सर्टिफिकेट इन मेडिकल ड्रेसर, डिप्लोमा इन मेडिकल एक्स-रे टेक्निशियन, डिप्लोमा इन इसीजी टेक्निशियन, डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन फिजियोथेरापी, डिप्लोमा इन ओटी असिस्टेंटऔर डिप्लोमा इन सैनिट्री इंस्पेक्टर जैसे कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राज्य में अभी तक करीब 50 ऐसे प्राइवेट संस्थान हैं जिनके यहां पारामेडिकल कोर्स में 30 सीट से लेकर 100 सीटों तक प्रशिक्षण का मान्यता मिल गयी है. पारा मेडिकल कर्मियों की बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में मांग है. अब बिहार में इनकी कमी पूरी होगी. राज्य सरकार द्वारा राज्य के पटना, दरभंगा, मधुबनी, सारण सहित अन्य जिलों में नये संस्थानों की मान्यता दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन