बिहार के बाढ़ में ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से अफरा-तफरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 10:27 PM
बाढ़ : बिहार के बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने सुनील कुमार पासवान (45) का शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. दिनदहाड़े हुई ऑटो चालक की […]
बाढ़ : बिहार के बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने सुनील कुमार पासवान (45) का शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. दिनदहाड़े हुई ऑटो चालक की हत्या से भगदड़ मच गयी. मृतक बाढ़ थाना के बुढ़नीचक गांव में रहता था. बताया जाता है मृतक बाढ़ स्टेशन बाजार की मंडी से मछली लेकर ऑटो से हसनचक गांव जा रहा था. इसी दौरान गांव जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधी सुनील के सिर में गोली मारकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










