पटना : स्ट्रीट लाइटों को बदलने का निर्देश

Updated at : 23 Feb 2020 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : स्ट्रीट लाइटों को बदलने का निर्देश

पटना स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने का भी दिया आदेश पटना : पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को स्मार्ट सिटी के काम को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान आयुक्त ने सड़कों व गलियों की खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट को जल्द-से-जल्द बदलने का निर्देश नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा […]

विज्ञापन
पटना स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने का भी दिया आदेश
पटना : पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को स्मार्ट सिटी के काम को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान आयुक्त ने सड़कों व गलियों की खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट को जल्द-से-जल्द बदलने का निर्देश नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा को दिया.
साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने को भी कहा. आयुक्त ने बादशाही नाला सहित शहर के प्रमुख सभी नालों का स्थल पर जा कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी नालों की उड़ाही कराने व अतिक्रमण जल्द-से-जल्द हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. आयुक्त ने नगर आयुक्त को शहर की साफ-सफाई नियमित कराने और स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया. घर-घर कचरा उठाव अभियान की आयुक्त ने सराहना की और इसे जारी रखने को कहा. बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा, पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सर्व नारायण यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक एस के साहू आदि उपस्थित थे.
नगर आयुक्त ने की समीक्षा
नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा शनिवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्मार्ट सिटी की एक-एक योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ प्रगति रिपोर्ट तलब की.
स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि बाकरगंज व मंदिरी नाला, स्टेशन एरिया रि-डेवलपमेंट, वीरचंद पटेल पथ मॉडल स्मार्ट रोड, स्मार्ट रोड नेटवर्क, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जन सुविधा केंद्र व अदालतगंज तालाब आदि योजनाओं से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों से स्टेशन एरिया रि-डेवलपमेंट को लेकर चयनित एजेंसी के वर्क ऑर्डर रद्द करने की वजह पूछा. साथ ही नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टाइम लाइन के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें. योजना क्रियान्वयन में अनदेखी हुई, तो सख्त कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन