तेजप्रताप के करीबी सहयोगी ने तेजस्वी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, बताया खुद की जान को खतरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 7:53 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के एक करीबी सहयोगी ने पुलिस में लिखित शिकायत की है. स्वयं को राजद का प्रदेश महासचिव और तेजप्रताप के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सचिव रहने का दावा करने वाले अभिनंदन यादव ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के एक करीबी सहयोगी ने पुलिस में लिखित शिकायत की है. स्वयं को राजद का प्रदेश महासचिव और तेजप्रताप के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सचिव रहने का दावा करने वाले अभिनंदन यादव ने तेजस्वी के खिलाफ पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा को की गयी लिखित शिकायत में उन पर फोन करके अपशब्द का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ रहने वाले लोगों से खुद की जान को खतरा बताया है.

अभिनंदन ने अपने आवेदन के साथ बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से वर्ष 2018 में फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी संलग्न किया है. पटना पुलिस अभिनंदन द्वारा की गयी शिकायत की जांच कर रही है जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन