ePaper

नागरिकता कानून के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर तुला हैं राजद-कांग्रेस : सुशील मोदी

Updated at : 22 Jan 2020 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
नागरिकता कानून के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर तुला हैं राजद-कांग्रेस : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदीने ट्वीट कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने संसद के दोनों सदनों से पारित नागरिकता कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इन्कार कर टुकड़े-टुकड़े गैंग से संचालित विरोधियों को बड़ा झटका दिया है. यही लोग अफजल गुरु, याकुब मेनन और कसाब जैसे आंतंकियों की फांसी रुकवाने सुप्रीम […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदीने ट्वीट कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने संसद के दोनों सदनों से पारित नागरिकता कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इन्कार कर टुकड़े-टुकड़े गैंग से संचालित विरोधियों को बड़ा झटका दिया है. यही लोग अफजल गुरु, याकुब मेनन और कसाब जैसे आंतंकियों की फांसी रुकवाने सुप्रीम कोर्ट गये थे, लेकिन इन्हें न कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार दिखाई पड़ा, न ये तीन मुस्लिम पड़ोसी देशों में वहां के अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर कभी विचलित हुए.उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद का सेलेक्टिव सेक्युलरिजम अब नागरिकता कानून के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर तुला है.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि भाजपा-जदयू के बीच दो दशक पुराना गठबंधन अटूट है और हमारी सरकार 12 करोड़ बिहारवासियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. हम बिहार से बाहर भी मिल कर काम करने की जमीन तैयार कर रहे हैं. इससे जिनकी छाती फट रही है, वे गठबंधन तोड़ने के लिए बहाने खोज रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन