मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलाई लामा को पटना हवाई अड्डे पर दी विदाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 1:56 PM

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर बौद्ध वृक्ष की पूजा अर्चना की थी. मॉन्क और स्कॉलर्स को टीचिंग के लिए बोधगया आये दलाई लाम ने करुणा का संदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि खुशी के लिए करुणा का होना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन