मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए अंतिम तिथि

Patna: मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में 2025-26 सत्र के लिए बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऑनलाइन शुल्क भुगतान 25 मई तक किया जाएगा, जबकि मूल प्रमाण पत्र 26 मई से 3 जून तक जमा होंगे. CLC और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति अनिवार्य है.
Patna News: मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न व्यावसायिक एवं ज्ञान संस्थान केंद्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस सत्र में बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी (पार्ट-वन, टू एवं थर्ड), फंक्शनल अरेबिक, फंक्शनल पर्शियन, मैनुस्क्रिप्टोलॉजी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा.
ऑनलाइन शुल्क भुगतान 25 मई तक
जारी सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 मई तक चलेगी, जबकि छात्रों को अपने मूल प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में 26 मई से 3 जून तक जमा करने होंगे. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शुल्क का भुगतान केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा.
दस्तावेजों को लेकर सख्त निर्देश
विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी एवं बीएलआईएस के छात्रों को दस्तावेज जमा करते समय सीएलसी (CLC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी. स्कैन प्रति स्वीकार नहीं की जाएगी.
दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए शुल्क भुगतान प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा सभी छात्रों को पार्ट-1 एवं पार्ट-3 की मार्कशीट या क्रॉस लिस्ट की छायाप्रति जमा करनी होगी.
सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश दिया है कि नामांकन से संबंधित सभी दस्तावेज पंजीकरण काउंटर पर ही जमा कराए जाएं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने की अपील की है.
Also Read:हाजीपुर में कालाबाजारी उजागर: छापेमारी में 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, आरोपी पर केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










