SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, बिहार में संशय

Updated:
विज्ञापन

SBI NEWS: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 25–26 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, जिसे ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित किया है। बिहार में स्थिति असमंजस में है. लगातार छुट्टियों और हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है.

विज्ञापन

SBI NEWS: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है. इसी क्रम में ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 और 26 मई को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर बार-बार अपील के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. यूनियन की 16 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से स्टाफ की कमी दूर करना, सब-स्टाफ व सुरक्षा गार्डों की भर्ती, और बीमा उत्पादों की मिस-सेलिंग पर रोक लगाना शामिल है.

बिहार में संशय की स्थिति

बिहार में स्थिति फिलहाल असमंजस में है क्योंकि राज्य में एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन दो गुटों में बंटा हुआ है. इसी वजह से हड़ताल में भागीदारी को लेकर स्पष्टता नहीं बन पाई है. खासकर पटना में दोनों गुट अलग-अलग दावे कर रहे हैं, जिससे स्थिति और उलझ गई है.

हड़ताल से बैंकिंग सेवा पर गहरा असर

बैंकिंग सेवाओं पर असर की बात करें तो 23 मई को चौथा शनिवार, 24 मई को रविवार, 25–26 मई को संभावित हड़ताल और 28 मई को बकरीद के कारण बैंकिंग कार्य कई दिनों तक बाधित रह सकते हैं। इससे ग्राहकों को नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

हालांकि बिहार में हड़ताल को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन पूरे देश में बैंकिंग गतिविधियों पर असर की संभावना जताई जा रही है।

Also Read: बिहार में नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो पैरेंट्स को होगी जेल, स्कूल-कॉलेज समेत इन जगहों पर चलेगा महा अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन