ePaper

अमित शाह की रैली में उमड़े जन समुदाय को देख महागठबंधन के सभी दलों का कलेजा फट गया होगा : सुशील मोदी

Updated at : 16 Jan 2020 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह की रैली में उमड़े जन समुदाय को देख महागठबंधन के सभी दलों का कलेजा फट गया होगा : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशीलकुमार मोदीनेट्वीट करराजदपर बड़ाहमलाबोला है. उपमुख्यमंत्री सुशीलमोदी ने अपने ट्वीट मेंकहा है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ठीक ही कहा है कि "जनता होशियार बा." यदि ऐसा न होता तो विगत 15 सालों से राजद सत्ता से बाहर न होता और न ही 2019 के संसदीय चुनाव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशीलकुमार मोदीनेट्वीट करराजदपर बड़ाहमलाबोला है. उपमुख्यमंत्री सुशीलमोदी ने अपने ट्वीट मेंकहा है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ठीक ही कहा है कि "जनता होशियार बा." यदि ऐसा न होता तो विगत 15 सालों से राजद सत्ता से बाहर न होता और न ही 2019 के संसदीय चुनाव में उसका सूपड़ा साफ होता. बिहार के करोड़ों समझदार मतदाताओं ने ही सामाजिक न्याय की ओट में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी को गद्दी से उतारा.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह की वैशाली रैली में उमड़े जन समुदाय को देखकर महागठबंधन के सभी दलों का कलेजा फट गया होगा. लोगों के सामने दो बातें साफ हो गयीं, पहली यह कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है. दूसरी बात यह कि बिहार में अटूट एनडीए ही सत्ता में लौटकर विकास के शेष काम को आगे बढ़ायेगा.

उन्होंने आगे कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद जब पांचवें मामले में दोषी पाये जाने की प्रक्रिया में गवाही के लिए पेश हो रहे थे, तब बिहार सरकार के हरियाली मिशन पर टिप्पणी कर रहे थे. कुछ बोलने से पहले वे कागज-सबूत न सही, कोर्ट के दरवाजे पर अपना हाल तो देख लेते !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन