ePaper

पटना : 28 जनवरी को दो पालियों में होगी एसटीइटी की परीक्षा

Updated at : 07 Jan 2020 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 28 जनवरी को दो पालियों में होगी एसटीइटी की परीक्षा

परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होगा एडमिट कार्ड पटना : माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 28 जनवरी को दो पालियों में आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों को कई तरह के गाइडलाइन जारी किये हैं. दोनों पालियों में विषयों को बांटा गया है. प्रथम पाली में 10 बजे सुबह से […]

विज्ञापन
परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
पटना : माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 28 जनवरी को दो पालियों में आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों को कई तरह के गाइडलाइन जारी किये हैं. दोनों पालियों में विषयों को बांटा गया है.
प्रथम पाली में 10 बजे सुबह से 12:30 बजे तक होने वाली पेपर-1 की परीक्षा में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है. वहीं, द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होने वाली पेपर-2 की परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस व मैथिली विषय शामिल हैं.
समिति के परीक्षा नियंत्रक (विविध) ने कहा है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना परीक्षा की तिथि से कम-से-कम एक सप्ताह पूर्व दी जायेगी. वहीं, इस बार समिति ने प्रश्नपत्र के संबंध में परीक्षार्थियों को साफ कह दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद अपना प्रश्नपत्र बुकलेट अपने साथ ले जायेंगे.
इलेक्ट्राॅनिक उपकरण लाने पर पाबंदी : बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक (विविध) ने कहा है कि परीक्षा महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गयी है. साथ ही परीक्षार्थियों की उपस्थिति सामान्य विधि के अतिरिक्त बायोमीटरिक विधि से भी लेने की व्यवस्था सभी केंद्रों पर की गयी है. परीक्षा भवन में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, गणितीय टेबुल, भौतिकी चार्ट, इलेक्टॉनिक गैजेट्स, ब्लूटूथ, इयर फोन, पेजर, बैग, पर्स इत्यादि लाना वर्जित है.
परीक्षा शुरू होने के एक घंटा बाद जा सकेंगे शौचालय : परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र उपलब्ध कराये जायेेंगे. सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के 10 सेट होंगे.
इसलिए परीक्षार्थियों के उपस्थिति पत्रक व रौलशीट और प्रवेशपत्र पर अंकित विषय व विषय कोड के आधार पर ही प्रश्नपत्र बुकलेट उपलब्ध कराये जायेंगे. परीक्षार्थी को ओएमआर के गोले को नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से भरना होगा. परीक्षा शुरू होने के एक घंटा बाद ही किसी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति मिलेगी. शौचालय जाने वाले परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन