दानापुर : नशे में भाई ने छोटे भाई की छड़ घोंप की हत्या

Updated at : 04 Jan 2020 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर : नशे में भाई ने छोटे भाई की छड़ घोंप की हत्या

शाहपुर के दाउदपुर करबला में आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम दानापुर : आपसी विवाद को लेकर शराब के नशे में भाई ने अपने छोटे भाई की छड़ घोंप कर हत्या कर दी. यह घटना शाहपुर थाने के दाउदपुर करबला में गुरुवार कीं देर रात हुई है. पुलिस ने मृतक अमरजीत कुमार के मंझले […]

विज्ञापन
शाहपुर के दाउदपुर करबला में आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम
दानापुर : आपसी विवाद को लेकर शराब के नशे में भाई ने अपने छोटे भाई की छड़ घोंप कर हत्या कर दी. यह घटना शाहपुर थाने के दाउदपुर करबला में गुरुवार कीं देर रात हुई है. पुलिस ने मृतक अमरजीत कुमार के मंझले भाई अरुण कुमार उर्फ झूलन को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बड़ा भाई अरविंद कुमार फरार हो गया. पुलिस ने शुक्रवार को शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी चंद्रमुनि देवी व मां शारदा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि शाहपुर थाने के दाउदपुर करबला निवासी स्व अशोक राय का बड़ा पुत्र अरविंद कुमार व मंझला पुत्र अरुण प्रत्येक दिन शराब के नशे में धुत रहता है. घटना की रात भी दोनों भाई घर में नशे में हंगामा कर रहे थे. तभी अमरजीत दोनों को समझाने गया तो दोनों अमरजीत से उलझ गये. उसके बाद एक ने अमरजीत को पकड़ लिया और दूसरे भाई के चाकू जैसे नुकीले हथियार को अमरजीत के पेट में घोंप दिया. पेट में गहरा जख्म होते ही अमरजीत वहीं पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. उसे उठाकर चिकित्सक के पास ले जाने के दौरान अमरजीत की मौत हो गयी.
मृतक के मां शारदा देवी ने बताया कि गुरुवार की रात को भाई-भाई में झगड़ा हुआ. इसमें अरुण ने नुकीलेदार छड़ पेट में घोंप दिया. मृतक की पत्‍नी चंद्रमुनी देवी व तीन बच्‍चियां अनुष्‍का, मुस्‍कान व अंजली रोती-बिखलती रहीं. लोगों ने बताया कि अमरजीत घर में अकेले मजदूरी करके घर चलाता था. प्रभारी थानाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र प्रसाद ने बताया कि भाई-भाई में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में अमरजीत को नुकीला छड़ से पेट में घोंप दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना को छिपाने के लिए शव को अंतिम संस्‍कार ंकरने के लिए अंतिम यात्रा की तैयारी में थे. शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम कराया गया. फिलहाल मृतक के भाई अरुण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं बड़ा भाई अरविंद फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन