मंगल पांडेय ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद पर किया पलटवार, पश्चाताप करने की दी सलाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 7:53 PM
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘घोटाले का आरोप साबित होने पर रांची जेल की शोभा बढ़ा रहे लोग अब बेरोजगारी, विधि व्यवस्था और शुचिता पर प्रवचन वाच रहे हैं.’ साथ ही एक अन्य ट्वीट […]
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘घोटाले का आरोप साबित होने पर रांची जेल की शोभा बढ़ा रहे लोग अब बेरोजगारी, विधि व्यवस्था और शुचिता पर प्रवचन वाच रहे हैं.’ साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि ‘काल कोठरी से प्रवचन देने की जगह लालू जी को पश्चाताप करना चाहिए.’
घोटाला का आरोप साबित होने पर रांची जेल की शोभा बढ़ा रहे लोग अब बेरोजगारी , विधि व्यवस्था और शुचिता पर प्रवचन वाच रहे है |
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) January 3, 2020
काल कोठरी से प्रवचन देने की जगह लालू जी को पाश्चाताप करना चाहिए |
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) January 3, 2020
स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव का हाल ‘900 चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली’ वाला है. खुद तो ‘चारा’ और ‘लारा’ घोटाले में सजायाफ्ता होकर झारखंड के बिरसा मुंडा जेल की शोभा बढ़ा रहे हैं. लेकिन, दार्शनिक बन कर लोगों को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और राजनीतिक शुचिता पर उपदेश देने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने सिर्फ परिवार और घोटाले से अलग कुछ नहीं सोचा, उसके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










