पटना डीएम कार्यालय के स्टेनो की पत्नी से चेन स्नेचिंग, घर के बाहर से तीन लाख की सोने की चेन झपटी
घर के बाहर सीसीटीवी में कैद फोटो
Patna News: पटना में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कदमकुआं थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने डीएम कार्यालय के स्टेनो राजेश कुमार त्रिवेदी की पत्नी अर्चना कुमारी से करीब 20 ग्राम सोने की चेन लूट ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Patna News. (नितिश सिंह की रिपोर्ट) राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित काजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. पीड़िता की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है, जो पटना डीएम कार्यालय में कार्यरत स्टेनो राजेश कुमार त्रिवेदी की पत्नी हैं.
घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. अर्चना कुमारी काजीपुर रोड नंबर-1 स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर बच्चों के साथ खड़ी थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेजी से दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए. घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार
पीड़िता के अनुसार बदमाश जिस चेन को लेकर भागे उसकी वजन करीब 20 ग्राम थी. बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बदमाश बाइक से उत्तर दिशा की ओर से आए थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखा था. घटना को अंजाम देने के बाद वे तेजी से मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद अर्चना कुमारी के बयान पर कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है. फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.
बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद अधिकांश मामलों में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए